फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के औचक निरीक्षण में तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी कालसी वीके तिवारी ने मंगलवार को विकासखंड मुख्यालय कालसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन कर्मचारी बगैर अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित मिले। इनकी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी देहरादून को भेज दी गई है। एसडीएम ने कहा कि निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

औचक निरीक्षण पर पहुंचे एसडीएम ने विकासखंड मुख्यालय पर विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण विकास संबंधी कार्यों को तय समय पर पूरा किया जाए। खासकर निर्माण संबंधी कार्यों को समय पर पूरा करने के साथ ही इसकी गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी बीपी खंडूरी, प्रीतम सिंह, दिनेश चौहान, यशपाल, दिनेश तोमर, कल्याण नेगी, सुशील कुमार, रणवीर सिंह, चरण सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद एसडीएम ने पशु चिकित्सालय कालसी गेट का भी औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में मौजूद कर्मियों से पशु चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं दवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दूरदराज से आने वाले पशुपालकों को विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाली समस्त सुविधाएं और दवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें