फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा ‘लाइट एंड साउंड’ थियेटर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) जल्द ही राजपुर रोड स्थित पार्क में प्रदेश का पहला लाइट एंड साउंड थियेटर बनाएगा। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अगले महीने से कार्य शुरू होने की संभावना है।
यहां रोजाना तीन शो चलाए जाएंगे, जिसमें लाइट और संगीत के जरिए प्रदेश की धरोहरों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए दर्शकों से शुल्क भी वसूला जाएगा, हालांकि शुल्क कितना होगा यह अभी तय नहीं किया गया है। करीब दो महीने पहले इंडियन टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन (आईटीडीसी) ने राजपुर रोड स्थित एमडीडीए पार्क का निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने डीपीआर तैयार कर एमडीडीए को सौंप दी थी। इस महीने के अंत तक टेंडर खुलने के बाद जनवरी में ‘लाइट एंड साउंड’ थियेटर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा पार्क का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। एमडीडीए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अधीन आईटीडीसी से इसका निर्माण कार्य कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
राजपुर रोड स्थित एमडीडीए पार्क में प्रदेश के पहले लाइट एंड साउंड थियेटर का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जनवरी से कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
- आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें