फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद का वार्षिक सम्मेलन नौ को

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ देहरादून।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद के नौवें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन नौ दिसंबर को नगर निगम प्रेक्षागृह में होगा। इस दौरान कलाकार गढ़वाली, कुमाऊंनी संस्कृति की छटा बिखेरेंगे और मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद के अध्यक्ष सिद्धनाथ उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में मीडिया को दी। सिद्धनाथ उपाध्याय ने बताया कि सम्मेलन नौ दिसंबर को दोपहर 11 बजे नगर निगम प्रेक्षाग्रह में आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि अनंत विभूषित परिव्राजकाचार्य 108 रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज, विशिष्ट अतिथि महंत दिगंबर भरत गिरि मौजूद रहेेंगे। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्मारिका का विमोचन और वर्तमान राष्ट्रीय सामाजिक व जातीय मुद्दों पर परिचर्चा भी होगी। इसके अलावा ब्राह्मण जाति के मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें