फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर प्लांट प्रकरण की जांच करेगी मंत्रालय की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलर प्लांट प्रकरण की जांच करेगी मंत्रालय की टीम
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य में नियमों के विपरीत रूफ टॉप की जगह मैदानों में सोलर प्लांट लगाने की नए सिरे से जांच होगी। इसके लिए केंद्रीय वैकल्पिक ऊर्जा मंत्रालय की टीम जल्द ही राज्य के दौरे पर आ सकती है। टीम के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर उरेडा के अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उल्लेखनीय है कि वैकल्पिक ऊर्जा मंत्रालय की ओर से सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के तहत लाभार्थियों को 70 फीसदी तक सब्सिडी तक दी जा रही है। राज्य के कई जिलों में रूफ टॉप सोलर प्लांट योजनाआें के तहत प्लांट लगाए गए थे, लेकिन लाभार्थियों ने नियमों के विपरीत मकानों की छतों की जगह मैदानों में प्लांट लगा दिए। मामला उजागर होने पर वैकल्पिक ऊर्जा मंत्रालय ने प्रकरण की जांच कराई तो तमाम खामियां उजागर हुईं। इस पूरे प्रकरण में विभागीय अफसरों की लापरवाही सामने आई थी। मामला अदालत तक भी गया। अदालत ने आदेश दिया कि वैकल्पिक ऊर्जा मंत्रालय के नियमों के तहत ही सोलर पावर प्लांट लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उरेडा के सीपीओ एके त्यागी ने बताया कि जितने भी पावर प्लांट नियमों के विपरीत लगाए गए थे, उन्हें मैदान की जगह मकानों की छत पर लगवाया जा रहा है। मंत्रालय की टीम जल्द ही आने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें