फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य की पहली अंडर-19 बालिका टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राज्य की पहली 15 सदस्यीय अंडर-19 बालिका क्रिकेट टीम घोषित कर दी गई है। धर्मशाला में 15 से 23 अक्तूबर तक होने वाली टी-20 चैंपियनशिप में हिस्सा लेने टीम बृहस्पतिवार को रवाना होगी। निष्ठा फरासी को टीम मैनेजर बनाया गया है।
विज्ञापन

तनुष क्रिकेट एकेडमी में हुए ट्रायल के बाद 10 दिवसीय शिविर के लिए 25 महिला क्रिकेटरों को चुना गया था। शिविर समाप्ति के बाद 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई है। बीसीसीआई के स्थानीय समन्वयक अमित पांडे ने बताया कि टीम कप्तानी कंचन परिहार को सौंपी गई है। अंडर-19 बालिका टीम में दो विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल हैं। कप्तान कंचन परिहार (बिंदुखत्ता, नैनीताल) के अलावा चेतना पांडे (कोटाबाग, हल्द्वानी) बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में चुनी गई हैं। इसके अलावा बल्लेबाज अंजली गोस्वामी (हल्द्वानी), मुदिता ग्रोवर (रुद्रपुर), ज्योति गिरी (हल्द्वानी), स्पिनर पूजा राज (गैरसैंण, चमोली), निशा मिश्रा (ऋषिकेश), तेज गेंदबाज गरिमा रौतेला (जोशीमठ, चमोली), रुचि चौहान (देहरादून), भानवी (रुद्रपुर), अंकिता बिष्ट और ऑलराउंडर राधा चंद (पिथौरागढ़), प्रमिला रावत (प्रेमनगर, देहरादून), लक्ष्मी बसेड़ा (हल्द्वानी) और राघवी बिष्ट (देहरादून) को जगह मिली है। टीम के साथ सविता निराला को कोच, अपूर्वा नदकर्णी को ट्रेनर और मीनाक्षी नेगी को फिजियो की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें