फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत के लाभ के लिए मंगलवार से दून अस्पताल में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य नहीं है, किसी भी पहचान पत्र से आवेदन किया जा सकता है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए दून अस्पताल में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गुप्ता ने बताया कि 2011 की जनगणना में गरीब के तौर पर चिह्नित किए लोग योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होेंने कहा कि आवेदन करने के लिए केवल आधार कार्ड का होना अनिवार्य नहीं है। आधार कार्ड को मात्र एक विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। किसी भी पहचान पत्र से आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि योजना के तहत प्रदेश के 537692 लोग योजना का लाभ ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 104 डायल कर सूचना प्राप्त की जा सकती है। योजना के तहत लाभार्थी सरकारी या निजी अस्पताल में हर साल पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें