फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर ली गई ‘स्वच्छता की शपथ’

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

दून रेलवे स्टेशन का नजारा शनिवार को काफी बदला हुआ था। स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्थानीय सभी अफसरों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे स्टेशन को स्वच्छ रखने में सहयोग करेंगे। इसके बाद सभी लोगों ने श्रमदान के तहत पहले अपने कक्षों को साफ किया। इसके बाद यात्रियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विडंबना यह रही कि जैसे ही कार्यक्रम की औपचारिकता पूरी हुई उसके ठीक बाद प्लेटफार्म पर कुत्ते सोते पाए गए।
वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी आरके पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़े का आगाज हुआ। दो अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान में स्टेशन पर हस्ताक्षर बोर्ड भी लगाया गया है। इस पर लोग हस्ताक्षर कर स्वच्छता पखवाड़े का हिस्सा बन रहे हैं। इसके अलावा प्लेट फार्म पर 34 कूड़ेदान भी लगवा दिए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि 22 सितंबर को सामूहिक श्रमदान होगा। इसके लिए निजी संस्थाओं को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मिकी माउस बनेगा जागरूकता का जरिया
लाख कोशिशों के बावजूद गंदगी फैलाने वालों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते जून से अगस्त तक गंदगी फैलाने वाले 94 लोगों से कुल 14 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला गया। इसके बावजूद स्टेशन पर खुले में गंदगी फैलाने वालों पर अपेक्षित असर नहीं हो पाया है। इसके लिए अब मिकी माउस का सहारा लेने की योजना है। स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक मुरादाबाद जोन के गजरौला स्टेशन पर इसका सफल प्रयोग हुआ है। वहां गंदगी फैलाने वाले लोगों को रंगे हाथ पकड़ने के बाद मिकी माउस जागरूकता का पाठ पढ़ा रहा है। अब यह प्रयोग दून स्टेशन पर भी होने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें