फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान के खिलाफ सचिवालय कूच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में जनसेवा पार्टी के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में मलिन बस्तीवासियों ने सचिवालय कूच किया। हालांकि, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को सचिवालय गेट पर ही रोक लिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर कार्रवाई रोकने की मांग की।
सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगराम सिंह के नेतृत्व में मलिन बस्तियों में रहने वाले सैकड़ों लोग परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। इसके बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सचिवालय पहुंचे। यहां बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल को प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया। उन्होंने रिस्पना और बिंदाल समेत अन्य स्थानों पर नालों-खालों के किनारे बसी मलिन बस्तियों को नहीं उजाड़ने की मांग की। इस दौरान नरेंद्र कुमार, अनिल वाल्मीकि, कुलदीप सैनी, किशनलाल, साधुराम, आकाश, माया, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आम आदमी पार्टी ने रखा सांकेतिक उपवास
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मलिन बस्तियों के समर्थन में सोमवार को कारगी ग्रांट में सांकेतिक उपवास रखा। पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसौदिया ने कहा कि नगर निगम की ओर से रिस्पना और बिंदाल किनारे बसी बस्तियों को हटाने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है, जिसे लेकर सभी में आक्रोश है।
--
संबंधित खबरें और फोटो के लिए क्लिक करें - अमर उजाला डॉट कॉम/देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें