फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ की आपातकालीन बैठक संघ के प्रांतीय कार्यालय ईसी रोड में हुई। बैठक में बिजली कर्मचारियों ने वितरण खंड डोईवाला के अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद पर चार माह से कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
संगठन के प्रांतीय महामंत्री प्रदीप कुमार कंसल ने कहा कि मनमानी कर रहे डोईवाला के अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद को यूपीसीएल प्रबंधन शह दे रहा है। जिसकी वजह से वह अधीनस्थ कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। अब इसे ज्यादा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि डोईवाला खंड के कर्मचारी छह दिन से धरना दे रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सहमति बनी कि 23 जुलाई से अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। उसके बाद 30 जुलाई से मुख्य अभियंता के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से मिलकर अधिशासी अभियंता के स्थानांतरण की मांग की जाएगी। बैठक में अशोक शर्मा, दिनेश उनियाल, बीके ध्यानी, डीपी जोशी, बीबी भट्ट, वीरेंद्र लाल, अनिल उनियाल, अवतार सिंह बिष्ट, अनिल जुयाल, अरुण कुमार, बीके चतुर्वेदी समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें