फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीआरआर में बीएससी की कटऑफ 86.33 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

एसजीआरआर पीजी कॉलेज ने बीए और बीएससी में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसके तहत 86.33 प्रतिशत से कम पर बीएससी (पीसीएम) में दाखिला नहीं मिल पाएगा। बीएससी की अधिकतम कटऑफ 86.33 है। वहीं, बीए की कटऑफ 73.20 प्रतिशत है। इसके अलावा वेटिंग लिस्ट भी जारी कर दी गई है।
कॉलेज के प्राचार्य बीए बौड़ाई ने बताया कि चयनित छात्र 12 जुलाई से दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए छात्रों को सभी असली प्रमाण-पत्र और उनकी फोटोकॉपी साथ लानी होगी। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई तक दाखिले चलेंगे। उधर, एमकेपी पीजी कॉलेेज में आज पहली कटऑफ जारी होगी और सोमवार से दाखिलों की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

--
एसजीआरआर में कटऑफ
क्लास सीट कटऑफ
बीए 250 73.20
बीएससी
सब्जेक्ट सीट कटऑफ
पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) 190 86.33
पीएमजी (फिजिक्स, मैथ्स, जियोलॉजी) 40 77.67
सीबीजेड (केमिस्ट्री, बायोलॉजी, जुलॉजी) 130 75
जीबीजेड (जियोलॉजी, बायोलॉजी, जुलॉजी) 40 65.67
--
डीबीएस में नौ को जारी होगी पहली कटऑफ
डीबीएस पीजी कॉलेज में नौ जुलाई को पहली क टऑफ जारी की जाएगी। डीबीएस के प्राचार्य एके बियानी ने बताया कि कटऑफ की तैयारियां की जा रही हैं। चयनित छात्रों की 12 जुलाई से दाखिलों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
--
डीएवी में मेरिट फॉर्म भरने का आज अंतिम दिन
डीएवी पीजी कॉलेज में मेरिट फॉर्म भरने का आज (शनिवार को) अंतिम दिन है। इसके बाद छात्रोें को पंजीकरण का मौका नहीं दिया जाएगा। 12 जुलाई तक डीएवी कॉलेज में पहली कटऑफ जारी कर दी जाएगी।
--
छात्रों ने दूसरे दिन भी बंद कराया कॉलेज
देहरादून। डीबीएस पीजी कॉलेज में दाखिलों की तिथि बढ़ाने और ऑफलाइन दाखिलों की मांग पर छात्रों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी कॉलेज बंद कराया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। छात्रसंघ अध्यक्ष योगेश घाघट ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्राचार्य केवल अपनी सुविधाएं देख रहे हैं, उन्हेें छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं है। अगर ऐसा नहीं होता तो वह दाखिलों की तिथि आगे जरूर बढ़ाते। इसके चलते छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु कुमार, मनवीर नेगी, अजय पंवार, अभिजीत, मोहन, दीपक सती, अंकुश, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
एबीवीपी ने फूंका गढ़वाल विवि का पुतला
देहरादून। एसजीआरआर पीजी कॉलेज में परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को एबीवीपी के छात्रों ने गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका। उन्होंने प्राचार्य से सभी कक्षाओं के परिणाम जल्द घोषित करने की मांग की। एसजीआरआर पीजी कॉलेज में परीक्षाओं के परिणाम जारी नहीं होने पर एबीवीपी कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने कॉलेज पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। गेट पर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने विवि के कुलपति का पुतला दहन किया। इसके बाद प्राचार्य बीए बौड़ाई से मुलाकात की। उन्होंने गढ़वाल विवि के कुलपति से बातचीत कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द परिणाम घोषित नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सोनू सिंह सरदार, शुभम बंसल, सूरज नेगी, ऋषभ रावत, अभिनव, आशुतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें