एफआरआई बना ‘आईआईटी’
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एफआरआई को ‘आईआईटी’ बना दिया गया है! जिसमें महेश बाबू ने एडमिशन लेकर पढ़ाई शुरू कर दी है। इस इंस्टीट्यूट में दून के कई युवा भी पढ़ते नजर आए! इसमें चौंकने की जरूरत नहीं है। यह केवल दक्षिण भारतीय फिल्म की शूटिंग के दूसरे दिन का सीन था।
साउथ की फिल्म की शूटिंग के लिए एफआरआई को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईआईटी) का स्वरूप दिया गया है। शनिवार को शूटिंग के दूसरे दिन महेश बाबू इंस्टीट्यूट मेें दाखिला लेते दिखाई दिए। साथ ही कॉलेज की गतिविधियों के सीन फिल्माए गए, जिनमें स्टूडेंट के रूप में दून के कई युवाओं ने भी हिस्सा लिया। सेट पर अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी नजर आईं। शूटिंग के दौरान महेश बाबू की एक झलक के लिए सेट के बाहर ही दर्शक तपती धूम में इंतजार करते रहे लेकिन कड़ी सुरक्षा होने के कारण दर्शक मायूस लौट गए। बताया गया है कि सोमवार को होने वाली शूटिंग के लिए एफआरआई बिल्डिंग में ही कैफ्ट एरिया का सेट तैयार किया जा रहा है। महेश बाबू के साथ काम कर रहे युवा उत्साहित है।