ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास पर बनी फिल्म मेजर निराला का प्रोमो बृहस्पतिवार को मुंबई में लांच किया गया। मुंबई में फिल्म 24 जून को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में गायक कैलाश खेर ने पहली बार गढ़वाली में गीत भी गाया है। फिल्म का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
सैनिकों के जीवन और उनकी कुर्बानियों पर आधारित गढ़वाली फिल्म मेजर निराला का प्रोमो बृहस्पतिवार को मुंबई के इस्कॉन ऑडिटोरियम में लांच किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. निशंक मौजूद रहे। इस अवसर पर फिल्म प्रोड्यूसर आरुषि निशंक ने 24 जून को मुंबई में फिल्म रिलीज होने की जानकारी दी और गायक कैलाश खेर ने फिल्म का गढ़वाली गीत गुनगुनाया। कैलाश खेर ने बताया कि इससे पहले वे 24 भाषाओं में गीत गा चुके हैं। वहीं फिल्म के लिए अभिनेता विवेक ओबेरॉय, एहसान कुरैशी ने वीडियो के जरिये शुभकामनाएं दी हैं। प्रोमो लांच के अवसर पर सुधांशु पांडे, हेमंत पांडेय, मूवी मैजिक एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश नेगी, अरुण गोविल, रघुबीर आदि भी मौजूद रहे।