ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी के आदेश पर आठ अधीक्षण अभियंता और 21 अधिशासी अभियंताओं का स्थानांतरण कर दिया गया है। एक साथ 29 अभियंताओं के स्थानांतरण से विभाग में खलबली है।
पिटकुल के मुख्य अभियंता कुमांऊ कार्यालय से संबद्ध विकास शर्मा को देहरादून अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता परियोजना कार्यालय में तैनात राजेश कुमार को फारेस्ट एंड लैंड एक्वीजीशन देहरादून का नोडल अधिकारी, अरुण कुमार को देहरादून से ऋषिकेश, एचएच ह्यांकी को मुख्य अभियंता कुमांऊ जोन कार्यालय से अधीक्षण अभियंता सिस्टम्स डीपीएस देहरादून, ललित कुमार को देहरादून से रुड़की, डीपी सिंह को स्काडा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। एमपी आर्य को देहरादून से पिथौरागढ़ व राजकुमार को इंजीनियरिंग लाइन डिजाइन से इंजीरिनयरिंग सब स्टेशन डिजाइन का अधीक्षण अभियंता बनाया गया है।
इसके अलावा अधिशासी अभियंता राजेश कुमार को 220 केवीए परिचालन खंड रुड़की से मुख्य अभियंता परिचालन गढ़वाल जोन रुड़की, राम सिंह को मैटेरियल मैनेजमेंट देहरादून के साथ ही अधिशासी अभियंता भुगतान इकाई की अतिरिक्त जिम्ेमेदारी सौंपी गई है। अधिशासी अभियंता वरुण कुमार गौड़ को ऋषिकेश से अधिशासी अभियंता परियोजना क्रियान्वयन जफरपुर उधमसिंहनगर, मनोज कुमार गौड़ को ऋषिकेश से बागेश्वर, दीपक रावत को ऋषिकेश से हल्द्वानी, नवनीत पोखरियाल को प्रबंध निदेशक कार्यालय से अधिशासी अभियंता परियोजना क्रियान्यवन देहरादून, सतीश कुमार मंगल को स्काडा हल्द्वानी से अधिशासी अभियंता पिथौरागढ़, संतोष वशिष्ठ को देहरादून से श्रीनगर, संदीप कुमार को देहरादून से पिरान कलियर, बलवंत सिंह पांगती को निदेशक कार्यालय देहरादून से निदेशक परियोजना कार्यालय से संबद्ध किया गया है। विकल्प गौतम को रुड़की से हरिद्वार, असीम बेग को हल्द्वानी से ऋषिकेश, आशु को स्काडा देहरादून से हल्द्वानी, अरुण कुमार गुप्ता को हल्द्वानी से अल्मोड़ा, दीपक कुमार को देहरादून से विकासनगर, प्रभात डबराल को लोक सूचना अधिकारी के साथ मुख्य अभियंता प्रबंध निदेशक परियोजना कार्यालय से संबद्ध किया गया है। गणेश चंद्र भट्ट को श्रीनगर से ख्ंादूखाल श्रीनगर, हिमांशु चौहान को पीआई श्रीनगर से खंदूखाल से खंदूखाल श्रीनगर, राजीव सिंह को श्रीनगर से रुड़की, देवेंद्र कुमार को अल्मोड़ा से हल्द्वानी और अधिशासी अभियंता मुकेश अग्रवाल को श्रीनगर से गौचर भेजा गया है। अधीक्षण व अधिशासी अभियंताओं को तीन दिन के भीतर नई तैनाती का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 16 सहायक अभियंताओं को स्थानांतरित किया गाय था।