फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने साहसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मसूरी के पास क्यारकुली झील में शनिवार से एक सप्ताह का पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण शुरू कर दिया। विधायक गणेश जोशी ने प्रशिक्षण का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पैराग्लाइडिंग के प्रशिक्षण में 15 प्रशिक्षणार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें प्रगति रावत, राजीव सिंह, लक्ष्मी गैरोला, अंकिता बलूनी, उमेश कांती, भरत सिंह, शिवानी रतूड़ी, अरविंद सुंदरियाल, हरिकृष्ण सिंह बिष्ट, रणवीर सिंह, विकास पंवार, मोहित रावत, कपिल सिंह और विपुल रावत शामिल हैं। विधायक जोशी ने प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए कहा कि राज्य सरकार साहसिक खेलों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि मसूरी की पार्किंग की समस्या जल्द दूर हो जाएगी। तीन जगहों पर पार्किंग बनाई जा रही है। एमडीडीए इसकी डीपीआर तैयार कर रहा है। इस दौरान पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल, मोहन पेटवाल, राकेश रावत, मीरा सकलानी, धर्मपाल पंवार, चन्द्रकला सयाना, कैंट बोर्ड सभासद पुष्पा पडियार, सरोजनी कैंतूरा, कुशाल राणा, जितेंद्र रावत, पिंकू ठाकुर, प्रशिक्षु विकास पंवार, महेंद्र जदवान, गजेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें