फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता: सिन्हा अग्रवाल धर्मशाला में आम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को आम आदमी पार्टी के अधिवेशन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि पार्टी प्रदेश के दस जिलों में निकाय चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के साथ ही पार्टी राज्य की मुख्यधारा की राजनीति में तेजी से सशक्त विकल्प के रूप में उभरेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही जनता को छला है। कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर निकाय चुनाव लड़ेगी। जिलाध्यक्ष उमा सिसौदिया ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। महानगर अध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में पोलिंग व बूथ स्तर पर प्रभारी बनाए जने का काम किया जा रहा है। अधिवेशन में प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामबाबू पांडे, नसीम राव, श्यामलाल नाथ, देवेंद्र, कुलदीप सहदेव, अभिषेक बहुगुणा, अशोेक सेमवाल, विनोद बजाज, जितेंद्र पंत, सुधीर पंत, विनय राणा, विपिन खन्ना, सोमेश बुडाकोटी, रामवचन, धर्मेंद्र ठाकुर, दिनेश पेटवाल, सरिता गिरी, मयंक नैथानी, मीनू राणा, शीतल चौहान, प्रयाग सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें