फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक जोशी ने स्कूलों को दिए कंप्यूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने शनिवार को राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय जाखन को एक-एक कंप्यूटर सेट प्रदान किया। इसके अलावा उन्होंने विद्यालय को 40 सेट फर्नीचर देने की भी घोषणा की है। विधायक जोशी ने कहा कि पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए स्कूलों में कंप्यूटर दिए जा रहे हैं। इससे स्कूली छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा को अपनाने में आसानी होगी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अंजली, प्रधानाध्यापिका रूबी नौटियाल, उमा जोशी, रश्मि ध्यानी, सीमा अग्रवाल, मनीष रावत, निशा किस्वान, मुन्नी किमोठी, शुभलक्ष्मी, निशा, मनीष रावत, अनूप सुंडली समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें