फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका हरबर्टपुर की बोर्ड बैठक में कई प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

हरबर्टपुर नगर पालिका बोर्ड की सोमवार को हुई बैठक में निकाय द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 के लिए ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किए जाने समेत कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर सहमति बनी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष बीना शर्मा ने पालिका की वेबसाइट का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि वेबसाइट से पालिका के कार्यों में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन

हरबर्टपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक सोमवार के पालिकाध्यक्ष बीना शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान निकाय द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 के लिए ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किए जाने, मुख्य चौराहों के सौंदर्यीकरण, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण, सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट के लिए डीपीआर तैयार करने के अलावा कई वार्डों में सीसी रोड पर टाइल्स लगाने समेत कई निर्माण कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर लगी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष बीना शर्मा ने पालिका की वेबसाइट का शुभारंभ किया। वेबसाइट के जरिये कोई भी अपनी शिकायतें और सुझाव दे सकता है। पालिकाध्यक्ष बीना शर्मा ने कहा कि पालिका प्रशासन स्वच्छता को लेकर खासा संजीदा है। ऐसे में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नीले रंग के डस्टबिन खरीदे जाएंगे। ये डस्टबिन लोगों में बांटे जाएंगे। इसके लिए स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 के लिए ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। वहीं ईओ एलम दास ने बताया कि मुख्य चौराहे के सौंदर्यीकरण के साथ ही ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण और सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट के लिए तैयार विस्तृत डीपीआर का भी अनुमोदन किया गया है। इन कार्यों की डीपीआर बजट के लिए शासन को भेजी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में निर्मित सीसी रोड पर टाइल्स लगाने का अनुमोदन व कई नए निर्माण कार्यों को भी अनुमोदित किया गया। इस मौके पर सभासद रोशन लाल, प्रमिला, सुनिता पटेल, मंजू शर्मा, पवन थापा, मनोज बिष्ट, आशुतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें