राव और सैन क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
रेंजर्स मैदान में चल रही 71वीं जिला क्रिकेट लीग में रविवार को सैन क्रिकेट एकेडमी ने स्वार क्लब को 70 रन और राव क्रिकेट एकेडमी ने राइजिंग स्टार को 11 रनों से शिकस्त देकर शानदार जीत हासिल की। राव क्रिकेट एकेडमी के दीपांकर रमोला ने 67 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली।
राव क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दीपांकर रमोला के 90, आशीष पॉल के 81, विशाल डंगवाल के 35 और गौरव सिंह के 30 रनों की बदौलत निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 296 रन बनाए। इस दौरान राइजिंग स्टार के सौरभ ने चार और अर्जुन थापा ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी राइजिंग स्टार की टीम 33.1 ओवर में 180 रनों पर ढेर हो गई। इसमें प्रताप ने सबसे अधिक 52, राजेंद्र ने 31 व सौरभ ने 28 रन बनाए। राव क्रिकेट एकेडमी के संजय ने तीन और दीपांकर ने दो विकेट लिए। दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सैन क्रिकेट एकेडमी की टीम 29.1 ओवर में 156 रनों पर ढेर हो गई। इसमें दानिश ने 64 व शुभम ने 14 रन बनाए। स्वार क्लब के डीके जोशी ने पांच, विमल व सीएस चौहान ने दो-दो विकेट लिए। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए स्वार क्लब की टीम चंदन (छह विकेट) की घातक गेंदबाजी के आगे 19.1 ओवर में 86 रनों पर ढेर हो गई। चंदन ने 18 रन देकर छह विकेट चटकाए।