फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मिल समेत सरकारी अभिलेख ले जाने का आरोप,

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की।
विज्ञापन

सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका पर स्कूल के मिड-डे मील समेत सरकारी अभिलेख ले जाने का आरोप लगाया गया है। प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

रुड़की कैंट स्थित नेहरू जूनियर हाईस्कूल एवं शिल्प कला विद्यालय की प्रबंधक गीता चौहान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सरकारी स्कूल के मिड-डे संबंधी दस्तावेजों के साथ ही अन्य कुछ सरकारी अभिलेख पूर्व प्रधानाध्यापिका लेकर अपने साथ चली गई है। प्रबंधक ने बताया कि वर्तमान प्रधानाध्यापिका की ओर से नौ जून को समस्त स्टाफ की मौजूदगी में प्रधानाध्यापिका सुधा रानी शर्मा ने ऑफिस एवं अलमारी का ताला खोला था, लेकिन ऑफिस एवं उसमें रखी अलमारी से मिड-डे मील एवं अन्य दस्तावेज गायब मिले थे। जिससे अब स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील देने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा अन्य दस्तावेज भी नहीं होने से स्कूल संचालक करने में दिक्कतें आ रही हैं। प्रबंधक गीता चौहान ने पूर्व प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई करने की मंाग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें