फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस की टीम ने रविवार देर रात कलियर क्षेत्र में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस ने एक गेस्ट हाउस को भी खंगाला । बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने एक युवक पकड़ा है। पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। स्थानीय पुलिस को हरियाणा पुलिस की इस कार्रवाई की भनक तक नहीं लगी। हरियाणा पुलिस के जाने के बाद कलियर पुलिस को इस बात की जानकारी हुई।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस की टीम एक रविवार देर रात कलियर पहुंची। पुलिस टीम के कुछ सदस्य वर्दी में थे, जबकि कुछ पुलिसकर्मी सादे लिबास में थे। पुलिस टीम ने कलियर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पुलिस टीम एक गेस्ट हाउस में भी गई। पुलिस टीम ने उस गेस्ट हाउस को भी खंगाला। करीब दो घंटे तक हरियाणा पुलिस कलियर क्षेत्र में इधर-उधर दबिश देती रही। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। यह युवक कौन है कहां से आया था। इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। बस इतना बताया जा रहा है कि पुलिस टीम एक लूट के मामले में कलियर आई थी। कलियर थाने में भी हरियाणा पुलिस टीम ने कोई आमद दर्ज नहीं कराई। कलियर पुलिस को हरियाणा पुलिस की जानकारी उस समय हुई जब पुलिस टीम जा चुकी थी। कलियर थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि हरियाणा पुलिस टीम किसी लूट के मामले में कलियर आई थी। यहां पर एक आरोपी की लोकेशन पुलिस मिली थी। हरियाणा पुलिस टीम ने कोई आमद थाने में नहीं कराई है। बिना कुछ बताए ही टीम वापस चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें