फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शि क्षक और छात्रों ने एक साथ किए आसन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में भी योग किया गया और आसनों से होने वाले फायदे बताए। वद्यालय नंबर-1 में विधायक प्रदीप बत्रा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। जबकि गुरुकुल कांगड़ी के रिसर्च स्कॉलर डॉ. अमित विशिष्ट अतिथि रहे। विद्यालय की योग शिक्षिका प्रिया रानी के निर्देशन में विद्यालय के 800 छात्र-छात्राओं एवं 55 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अतिथियों के साथ विभिन्न आसन किए। मौके पर प्राचार्य वीके त्यागी ने कहा कि योग जीवन में शामिल करें और रोग मुक्त रहे। इस अवसर पर भूपेंद्र कुमार पुष्कर, एसके दीक्षित, आलोक गुप्ता, देवी सिंह, उपवेद रावल, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 में विद्यालय की प्राचार्या अंजली ठक्कर ने छात्र-छात्राओं को योग का महत्व बताया। घनश्याम बादल आदि मौजूद रहे। बीएसएम इंटर कॉलेज में योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। योग कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधक मनोहर लाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। मौके पर एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बीएस बिष्ट, कालेज के एनसीसी ऑफिसर ले. अजय कौशिक, कमलेश गुसाई, लखपत सिंह, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, रवि कपूर, गोपाल शर्मा, राजवीर, लोकेंद्र, रविंद्र, राकेश, श्याम सिंह, ओमप्रकाश, मुकेश, अमित कुमार, डीएन पांडेय एवं मोनिका शर्मा आदि मौजूद रहे। योगी मंगलनाथ विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय नंद बड़ोनी ने छात्र-छात्राओं को योग का महत्व बताया। मौके पर चंद्र प्रकाश, मीरा, सुमेश, नगेंद्र, ललिता, आशा दीक्षित, ऋष्ज्ञिपाल, वर्णिका, नीरज, शिवानी, मेघा, सत्येंद्र एवं कमल आदि विशेषतौर से मौजूद रहे। थ्री यूकेसीटीआर एनसीसी रुड़की की ओर से कन्हैयालाल बहुधंधी संस्थान के परिसर में किया। कार्यक्रम समन्वयक एनसीसी अधिकारी अजय कुमार त्यागी के संचालन में योगाभ्यास कराया गया। मौके पर पतंजलि प्रभारी सुबोध यादव, देशबंधु, योगाचार्य अक्षय शर्मा, ले. फणींद्र कुमार, कुलदीप त्यागी, प्रधानाचार्य अजय अग्रवाल, विपिन जैन, गोविंद सिंह, प्रमोद कुमार चौबे, बीरेंद्र सिंह भदौरिया, जयकुमार आदि मौजूद रहे। राइंका में योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। मौके पर एनसीसी ऑफिसर केपीएस चौहान, प्रधानाचार्य जेएस नेगी, रिया, एसके दुबे, रविकांत सक्सेना, दीपा कौशिक, धर्मपाल सिंह, रामकुमार वर्मा, ललित मोहन जोशी आदि मौजूद रहे। योगेश्वर पब्लिक स्कूल में भी योग दिवस मनाया गया। मौके पर जितेंद्र पुंडीर, योगेंद्र पुंडीर आदि मौजद रहे। भगवानपुर स्थित आरएनआई इंटर कालेज में भी योग दिवस मनाया गया। मौके प्रधानाचार्य अशोक रतूड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र सैनी, सोनू सैनी, भूपेंद्र सैनी, सुबोध राकेश, सत्येंद्र, रोहित एवं जगदीश सैनी आदि मौजूद रहे। लक्सर की विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी योगाभ्यास कराया गया। खानपुर स्थित नेशनल कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्या घनश्याम गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को योग का महत्व बताया। जय भगवान इंटर कालेज में भी योग दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें