उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन 316 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे जिसमें 67 नाप-जोख में ही बाहर हो गए। इसके बाद 249 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई गई। इसमें 187 अभ्यर्थी पास हुए।
सेनानायक आईआरबी द्वितीय श्वेता चौबे ने बताया कि आईआरबी द्वितीय देहरादून परीक्षा केंद्र में 6625 अभ्यर्थियों की नाप-जोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जानी है। ये परीक्षाएं 31 मार्च तक चलेंगी। हर दिन 500 अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी है। हालांकि, सोमवार को पहले दिन 316 अभ्यर्थी ही पहुंचे। इसमें 187 अभ्यर्थी पास हुए हैं। परीक्षा के लिए केंद्र में केवल उन्हीं को प्रवेश दिया गया, जिसके पास प्रवेश पत्र था। वहीं, पुलिस लाइन में भी पहले दिन शारीरिक परीक्षा हुई। यहां एसएसपी अजय सिंह ने खुद पुलिस लाइन में भर्ती प्रक्रिया का मुआयना किया। उन्होंने अभ्यर्थियों का मनोबल भी बढ़ाया।