फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 18325 बच्चे और गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से छूटे, फिर चलेगा  मिशन इंद्र धनुष

Mon, 02 Dec 2019 09:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रदेश में दो दिसंबर से चार चरणों में चलेगा सघन मिशन इंद्र धनुष अभियान 
  • अभियान में 90 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण का लक्ष्य
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के दस जनपदों में 18325 बच्चे और गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से छूट गए हैं। इसमें 14729 बच्चे शामिल हैं। इन तक पहुंचने के लिए दो दिसंबर से चार चरणों में सघन मिशन इंद्र धनुष अभियान चलाया जाएगा। अभियान में प्रदेश में टीकाकरण को 90 प्रतिशत से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन


शनिवार को स्वास्थ्य निदेशालय स्थित एनएचएम कार्यालय में सघन मिशन इंद्र धनुष अभियान पर मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान एनएचएम के मिशन निदेशक एवं अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से टीकाकरण अभियान प्रदेश के 10 जनपदों में दो दिसंबर से शुरू किया जाएगा। मार्च 2020 तक चार चरणों में यह अभियान चलेगा।

प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार से सात दिनों तक छूटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। पहला चरण 2 से 12 दिसंबर, दूसरा 6 से 16 जनवरी, 3 से 13 फरवरी, 2 से 12 मार्च तक चलेगा। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने बताया कि राज्य स्तर पर अभियान की नियमित निगरानी के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।
विज्ञापन


निदेशक एनएचएम डॉ. अंजलि नौटियाल ने कहा कि टीकाकरण बच्चों में होने वाली कई जानलेवा बीमारियों से बचाव का सबसे उचित माध्यम है। संपूर्ण टीकाकरण में एक वर्ष की आयु होने तक बच्चे को बीसीजी, पैंटावेलेंट, रोटा वायरस, ओपीवी और खसरे का टीका लगाना जरूरी है। इस मौके पर एनएचएम के प्रभारी अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मार्तोलिया, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मीनाक्षी उनियाल, विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञ डॉ. विकास शर्मा, डॉ. पंकज कुमार सिंह, राज्य आईसी अधिकारी जेसी पांडे आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन

प्रदेश के दस जनपदों में टीकाकरण से छूटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं का ब्योरा

जिला                बच्चे                गर्भवती महिला
यूएस नगर     3524                    1401
हरिद्वार             9724                1057
अल्मोड़ा            82                        9
चमोली             254                    57
चंपावत            61                        3
पौड़ी                215                    28
पिथौरागढ़        35                        3
रुद्रप्रयाग        52                        20
टिहरी            381                        77
उत्तरकाशी        401                    141
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें