ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विजय कैंट एफसी ने विल्स यूथ क्लब को 2-0 से शिकस्त देकर 24वीं नारायण गुरुंग स्मृति फुटबॉल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। विजय कैंट के अमृत पेटवाल ने 15वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल दागा। 36वें मिनट में अंकुर कुमार ने गोल दागकर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और विजय कैंट ने जीत हासिल कर ली। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर (सेनि.) पीएस गुरुंग ने विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर श्याम मोहन गुप्ता, विजय खत्री, प्रताप खत्री, केबी शर्मा, विक्रम पठानिया, बम बहादुर, डीबी थापा, वीरेंद्र रावत, जगमोहन सिंह रावत, गोपाल थापा, सुरेंद्र पयाल, नरेंद्र नंदा, प्रकाश, अनिल रावत आदि मौजूद रहे।