फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो -------- हाउस टैक्स की बढ़ोतरी से बढ़ा आर्थिक बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कैंट सीईओ जाकिर हुसैन से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए जल्द इनका समाधान करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने हाउस टैक्स बढ़ाने का भी विरोध किया।
शुक्रवार को भाजयुमो महानगर महामंत्री राजेेश रावत के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता कैंट सीईओ के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सीईओ को क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कैंट क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों और बढ़ती गंदगी से अवगत कराया। साथ ही मांग की प्रेमनगर में फल-सब्जी की ठेली लगाने वालों का सत्यापन कराया जाए। ठाकुरपुर (प्रेमनगर) में बने कूड़ा निस्तारण केंद्र हो रही गंदगी से लोगों को निजात दिलाई जाए। उन्होंने इस कूड़ा केंद्र को शीशम बाड़ा प्लांट में शिफ्ट करने की भी मांग की। महामंत्री राजेेश रावत ने बताया कि सीईओ ने आश्वासन दिया है कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद मेयर सुनील उनियाल गामा को समस्याओं से अवगत कराकर इनका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकसवार युवक गिरकर चोटिल हुआ
कैंट क्षेत्र में महेंद्र ग्राउंड के समीप खस्ताहाल सड़क पर एक बाइकसवार युवक गिरकर चोटिल हो गया है। भाजयुमो महानगर महामंत्री राजेेश रावत ने बताया कि क्षेत्र की सड़कों का हाल बहुत बुरा है। शुक्रवार को एक बाइकसवार युवक महेंद्र ग्राउंड के समीप सड़क में बने गड्डे में गिरने से चोटिल हो गया। लोगों की मदद से इसे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें