फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी और पंजाबी गीतों पर जमकर थिरके छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

डीबीएस पीजी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह के दूसरे दिन छात्र हिंदी और पंजाबी गीतों पर जमकर थिरके। कार्यक्रम में फियूजन बैंड ने खूब धमाल मचाया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित समारोह में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने मुख्य अतिथि और थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि युवा राष्ट्र की असल धरोहर हैं। राष्ट्र और समाज के निर्माण में युवाओं की प्रमुख भूमिका है। विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि समाज की महिलाओं की स्थिति बेहतर हुई है, लेकिन कुछ स्थिति में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। इससे निजात पाने के लिए शिक्षा ही एक मात्र विकल्प है। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विसी पांडे, पूर्व प्राचार्य एके बियानी, छात्रसंघ अध्यक्ष मनवीर सिंह नेगी, शिवम जोशी, श्रुति चौहान, आशीष सिंह, हिमांशु कुमार, आरती राजपूत, अमित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें