फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी पानी में बजली गुल, अंधेरे में डूबी राजधानी , उपभोक्ताओं की मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। राजधानी और आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार शाम तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से जगह-जगह बिजली के तार टूटने और ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली गायब हो गई। जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के बाद ऊर्जा विभाग की टीमें मरम्मत में जुटी। लेकिन, देर रात तक आधे से ज्यादा इलाकों में आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
यूपीसीएल अधिकारियों के मुताबिक तेज हवाएं और बारिश चलने से पटेलनगर, देहराखास, चमन विहार, क्लेमेंटटाउन, कारगी चौक, नारायण विहार, राजपुर रोड, जीएमएस रोड, विद्या विहार, डालनवाला, राजीव नगर, नेहरू ग्राम, रामपुर, जोगीवाला, रायपुर, चंदर रोड, द्रोण विहार, जीएमएस रोड, बद्रीपुर, घंटाघर, ईसी रोड, करनपुर रोड, इंदिरा नगर, बसंत विहार, ईसी रोड, ट्रांसपोर्ट नगर समेत राजधानी के ज्यादातर इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि इस दौरान कहीं कोई बड़ा हादसा होने की सूचना नहीं है। लेकिन जैसे बारिश का दौर थमा अभियंताओं की अगुवाई में कर्मचारियों की टीमें मरम्मत कार्य में जुट गई। घंटों जद्दोजहद के बाद कई मोहल्लों में जंफर जोड़कर जैसे तैसे आपूर्ति बहाल कराई गई। लेकिन, कई इलाकों में देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इस संबंध में यूपीसीएल के मुख्य अभियंता एके सिंह ने बताया कि बारिश और आंधी से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई है। लेकिन, बारिश थमने के बाद लाइनों की मरम्मत शुरू कर दी है। सभी अभियंताओं को अपने-अपने इलाकों में सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घनघनाते रहे फोन, सब स्टेशनों से नदारद रहे कर्मचारी
बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद जहां उपभोक्ता सब स्टेशनों को जानकारी देने के लिए फोन घनघनाते रहे वहीं कई सब स्टेशनों से कर्मचारी नदारद रहे। लगातार फोन आने पर कई सब स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियों ने फोन उठाकर बगल में रख दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें