फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मसूरी में ही मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अब मसूरी में ही मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। नगर में एक दशक से निर्माणाधीन राजकीय संयुक्त चिकित्सालय का कार्य पूरा होने पर छह मार्च को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लोकार्पण करेंगे। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने शनिवार को चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पांच मार्च तक अस्पताल को पूरी तरह से संचालित करने के निर्देश दिए। इस अस्पताल के शुरू होने पर मसूरी के साथ ही आसपास के गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। जिसके बाद मरीजों को देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के निर्माण की नीव 2010 में रखी गई थी। कुछ दिन कार्य होने के बाद से इसका निर्माण अधर में पड़ा था। विधायक जोशी ने कहा कि इस अस्पताल को पूरा करने की मांग स्थानीय लोग काफी समय से कर रहे थे। जिस पर उन्होेंने रिवाइज एस्टीमेंट को सरकार से स्वीकृत कराकर अस्पताल के काम के निर्माण को फिर से शुरू कराया था, जो अब पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में अस्पताल के एक तल को शुरू किया जाएगा। इसके एक माह से भीतर पूरे अस्पताल को सुचारु रूप से संचालित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुरकुल-मसूरी रोपवे का भी शिलान्यास करेंगे। जिसके बाद रोपवे का काम शुरू हो जाएगा। इसके बनने के बाद मसूरी में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। स्वास्थ्य निदेशक अमीता उप्रेती ने कहा कि चिकित्सालय का काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्द अस्पताल में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता, सेंट मैरी अस्पताल प्रभारी डॉ. रमेश पंवार, डॉ. प्रदीप राणा, सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. राजीव पाल, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, कुशाल राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने विधायक निधि से कराए गए कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें मसूरी बड़ा मोड़ दुर्गा मंदिर सामुदायिक शेड का निर्माण, निर्मला स्कूल बर्लोगंज सामुदायिक शेड का निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा सरोना सामुदायिक शेड, मसूरी क्लब रोड पर रैलिंग निर्माण का शिलान्यास किया। इस मौके पर मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, ललित मोहन काला, मसूरी महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा सुरियाल, मीरा सकलानी, नर्मदा नेगी, अनिता सक्सेना, डीपी पंवार, अमित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें