फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेंचिंग ग्राउंड में फिर सुलगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सहस्त्रधारा स्थित पुराने ट्रंचिंग ग्राउंड में सोमवार को एक बार फिर आग सुलग उठी। इसके बाद क्षेत्र में दो से तीन किलोमीटर क्षेत्र में धुआं फैल गया। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। ट्रंचिंग ग्राउंड में चार जनवरी को भी आग लगी थी।
बता दें, सहस्रधारा रोड पर नगर निगम पिछले कई वर्षों से कूड़ा डंप कर रहा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक दिसंबर 2017 से यहां कूड़ा डालना बंद कर दिया गया। इसके बाद अब शहर का कूड़ा शीशमबाड़ा प्लांट में भेजा जाता है। फिलवक्त सहस्त्रधारा स्थित पुराने ट्रंचिंग ग्राउंड में लाखों टन कूड़ा डंप है। ट्रंचिंग ग्राउंड चारों ओर दीवार से बंद है और गेट पर ताला लगा है, लेकिन कूड़ा निस्तारण के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। सोमवार को इसी कूड़े में फिर से आग सुलग उठी और यहां से उठने वाला धुआं धीरे धीरे करीब तीन किलोमीटर दायरे में फैल गया। इससे क्षेत्र के लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। लोगों की शिकायत पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझानी शुरू की। हालांकि देर शाम तक आग पूरी तरह बुझाई नहीं जा सकी थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रंचिंग ग्राउंड के आसपास कब्जे के लिए कुछ बिल्डरों के इशारे पर आग लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
काफी समय से पड़े कूड़े से मिथेन गैस का निकला स्वभाविक है। इसी वजह से सहस्त्रधारा स्थित पुराने ट्रंचिंग ग्राउंड में पड़े कूड़े में आग लग गई है। दमकल टीम को सूचित कर दिया गया है। आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही कूड़ा निस्तारण कराने के इंतजाम किए जाएंगे।
-डॉ. कैलाश जोशी, मुख्य नगर स्वास्थ अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें