फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंधन संरक्षण के लिए निकाली साइकिल रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम की ओर से ईंधन संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने को साइकिल रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और गैर सरकारी संगठनों के लोग शामिल हुए। रैली के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए ईंधन का संरक्षण जरूरी है।
विज्ञापन

रविवार को साइकिल दिवस के मौके पर आयोजित रैली को मुख्य अतिथि एचआरडीए के सचिव केके मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य अतिथि केके मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण और ईंधन संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने दैनिक कार्य में साइकिल का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए। उन्होेंने कहा कि इसके लिए समाज में जागरूकता जरूरी है। जागरूकता के लिए इस तरह के आयोजन किए जाने चाहिए। साइकिल रैली सहगल पेट्रोल पंप से आरंभ होकर शंकर आश्रम होते हुए पेट्रोल पंप पर ही समाप्त हुई। इस मौके पर आटो एंड साइकिल सेल्स की ओर से गिरीश सहगल, पूर्व राज्य मंत्री पंकज सहगल, संजय सहगल, राहुल सहगल, करण सहगल, रोहन सहगल, कुणाल सहगल, भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी, कमल पंत, मनोज कपिल, मधुर सेठ, राईजिंग स्टार क्रिकेट एकेडमी के प्रिंकल तोमर, गौरव कुमार, सौरभ मनोचा, गौरव, सचिन, कृष्णा, पीयूष, लोकेश, देव, आयूष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें