फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम बढ़ाएगा अपनी दुकानों का किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नगर निगम अपनी दुकानों का किराया बढ़ाएगा। इसे लेकर जल्द ही कमेटी गठित की जाएगी। दुकानों से करीब तीन हजार रुपये किराया वसूले जाने की संभावना है। मौजूदा समय में निगम क्षेत्र में मौजूद 150 से अधिक दुकानों से 200 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से किराया वसूला जा रहा है।
नगर निगम प्रशासन अब अपनी दुकानों के किराये में बढ़ोतरी की योजना बना रहा है। बीते काफी वर्षों से निगम ने दुकानों का किराया नहीं बढ़ाया है। ऐसे में निगम को इन दुकानों से सालाना 30 से 35 हजार रुपये किराया मिलता है, जो काफी कम है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने अधिकारियों को दुकानों का किराया नए सिरे से निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द कमेटी बनाकर नई किराया सूची बनाई जाए। इसके बाद तय किया जाएगा कि बढ़ा हुआ किराया वित्तीय वर्ष 2019-20 से वसूला जाए या फिर पिछले वर्षों से वसूली की जाए। अधिकारियों के मुताबिक नया किराया तीन हजार रुपये तक हो सकता है। ऐसा होने पर निगम को अपनी दुकानों से सालाना साढ़े चार लाख से अधिक किराया मिलेगा, जिसके जरिए अन्य विकास कार्य कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
निगम की दुकानों से मौजूदा समय में जो किराया वसूला जा रहा है। वह बेहद कम है। इसमें बढ़ोतरी करने की आवश्यकता है। कमेटी गठित करने के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।
- सुनील उनियाल गामा, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें