फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई ने 12वीं के सात प्रश्नपत्रों की तारीख बदली-कोर्डिनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून/ हल्द्वानी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से ठीक पहले सात प्रश्नपत्रों की तारीख बदल दी है। बदला हुआ परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर देखा जा सकता है। 28 मार्च को होने वाला इंफोर्मेटिक्स प्रैक्टिस और कंप्यूटर साइंस का पेपर अब दो अप्रैल को होगा। इसी प्रकार फिलॉसफी, एंटरप्रेन्योरशिप, थियेटर स्टडीज, लाइब्रेरी एंड इंफो साइंस और ह्यूमन राइट्स एंड जेंडर स्टडीज विषय की परीक्षा अब दो अप्रैल के बजाए चार अप्रैल को होगी। इन विषयों के अलावा बाकी विषयों की परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ही आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। रिजल्ट जून के प्रथम सप्ताह में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन



सीबीएसई ने 12वीं के सात प्रश्नपत्रों की तारीख बदली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें