फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीरपुर में तीन हफ्ते में बनेगा वैली ब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीरपुर में तीन हफ्ते में बनेगा वैली ब्रिज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बीरपुर में तीन हफ्ते में वैली ब्रिज का निर्माण कर लिया जाएगा। सोमवार को जिला प्रशासन, सेना, कैंट और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद यह बात कही। वैली ब्रिज से हल्के वाहनों का आवागमन भी हो सकेगा।
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि स्थानीय लोगों की दिक्कतों को देखते हुए जल्द से जल्द वैली ब्रिज का निर्माण किया जाना चाहिए। इसमें सेना के अधिकारी भी पूरी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 237 लाख की लागत से 32 मीटर पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिसका अगले कुछ दिनों में निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तब तक लोगों को आवागमन के लिए वैली ब्रिज का निर्माण करना फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल टूटने के कारण करीब डेढ़ दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ है। इस अवसर पर उत्तराखंड सब एरिया जीओसी मे. ज. भास्कर कलिता, डिप्टी जीओसी बिग्रेडियर एचएस जग्गी, अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल, एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह, एडम कमांडेट वीरेंद्र सिंह, कर्नल क्यू एसके मल्होत्रा, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता एससी अग्रवाल, अधिशासी अभियंता जेएस चौहान, सीईओ कैंट जाकिर हुसैन, देवेंद्र पाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें