फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी से जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिले में बृहस्पतिवार शाम को यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत हर्षिल घाटी और खरसाली में बर्फ की हल्की फुहारें पड़ने से ठंड में इजाफा हो गया है। इन इलाकों में बहता पानी भी जमने लगा है।
विज्ञापन

बीते करीब एक हफ्ते से जिले में रोजाना दिन के समय चटक धूप के साथ मौसम खुशगवार बना हुआ है। हालांकि सुबह और रात के समय पारा शून्य से नीचे जाने के कारण हाड़ कंपाती ठंड पड़ रही है। बृहस्पतिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के साथ ही हर्षिल घाटी में बर्फ की हल्की फुहारें पड़ने से मौसम बेहद सर्द हो गया है। सुक्की निवासी मोहन सिंह राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम के समय हर्षिल सुक्की क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में पारा माइनस में जा रहा है। यहां छोटे झरनों के साथ ही बहता पानी भी जमने लगा है। नलों के पाइप फटने के डर से नल खुले छोड़ने पड़ रहे हैं। कई जगह पाइप में पानी जमने पर पाइप के आसपास आग जलाकर जलापूर्ति सुचारु करनी पड़ रही है। जिला मुख्यालय क्षेत्र में भी सर्द हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय समेत निचली घाटियों में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें