फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। जनता की समस्याओं एवं मुद्दों के संबंध में नगर पंचायत द्वारा दुर्गा मंदिर वार्ड-6 में चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करने का भरोसा दिया। लोगों ने पेयजल किल्लत, खस्ताहाल संपर्क मार्ग, नालियों के अधूरे निर्माण एवं भवनों के बीच रास्ते नहीं होने की शिकायत की, जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि नगर क्षेत्र में नालियों की सफाई एवं संपर्क मार्गों के पुनर्निर्माण को प्राथमिकता से किया जा रहा है। वहीं घरों के बीच रास्तों व नालियों का निर्माण कराने के लिए नगर पंचायत निशुल्क भूमि अधिग्रहण करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें