फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृढ़ निश्चय से बनती है छात्र जीवन की नींव : आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

छात्र जीवन की नींव दृढ़ निश्चय से बनती है। अनुशासन और समर्पण इसके मुख्य अंग हैं। यही सब हमारे संपूर्ण जीवन का आधार होते हैं। ये बातें प्रमुख सचिव गृह आनंद वर्द्धन ने रविवार को दून इंटरनेशनल स्कूल रिवर साइड कैंपस में स्थापना दिवस के मौके कहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक हरिंदर सिंह मान ने कहा कि विद्यालय अपने उद्देश्यों पर खरा उतरा है। आगामी वर्षों में भी वह उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने व्यक्तित्व विकास के लिए बच्चों से सांस्कृतिक कार्यों में प्रतिभाग करने की अपील की। इस दौरान मुख्य अतिथि आनंद वर्द्धन ने कक्षा 12 के छात्र दानिश राज को स्टूेंड ऑफ द ईयर का खिताब प्रदान किया। बेस्ट स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर पूर्व छात्र आयुष थापली, इंटरनेशनल स्टूडेंट ऑफ द ईयर कक्षा 12 के थाईलैंड निवासी मैथी त्रितवीपोर्नसब को दिया गया। हस्तकला प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से कंप्यूटर विभाग को नवाजा गया। सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ सदन का पुरस्कार लिंकन सदन को मिला। इसके पहले जूनियर वर्ग के छात्रों ने पाइड पाइपर की नाट्य प्रस्तुति दी और सीनियर वर्ग के छात्रों ने मानवता से संबंधित प्रस्तुति दी। इसके बाद प्रधानाचार्य श्री वीके शर्मा ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास में अनुशासन व शिक्षा के प्रति सजग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें