ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कूर्मांचल सांस्कृतिक एंव कल्याण परिषद की ओर से रविवार को जीएमएस रोड स्थित कूर्मांचल भवन में आयोजित दिवाली मिलन समारोह में कूर्मांचल संस्कृति की छटा बिखेरी। इस अवसर पर पहाड़ी व्यंजनों और हस्तशिल्प वस्तुओं का मेला भी लगाया गया। इसके अलावा स्कूली छात्रों ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी।
जीएमएस रोड स्थित कूर्मांचल भवन में कूर्मांचल सांस्कृतिक एंव कल्याण परिषद की ओर से दिवाली मिलन समारोह का शुभारंभ ओएनजीसी की निदेशक प्रीता पंत व्यास ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर गढ़वाली व कुमाऊंनी गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। परिषद के केंद्रीय महासचिव चंद्रशेखर जोशी ने पहाड़ की संस्कृति संजोने में संस्था के प्रयासों की जानकारी दी।