फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 टीम में तीन नए क्रिकेटर शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राज्य की अंडर-19 क्रिकेट टीम में तीन नए क्रिकेटरों की एंट्री हो गई है। 15 सदस्यीय टीम में शामिल तीन क्रिकेटरों के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ट्रायल में शामिल होने की पुष्टि होने के बाद बीसीसीआई ने क्रिकेटरों पर दो-दो साल का बैन लगा दिया था। रविवार को उनकी जगह कैंप में शामिल रहे तीन क्रिकेटरों को शामिल कर लिया गया।
बीसीसीआई के स्थानीय समन्वयक अमित पांडे ने बताया कि अंडर-19 टीम में कमल सिंह, समर्थ सक्सेना और रणजीत सिंह को जगह दी गई है। 26 सिंतबर को घोषित की गई टीम में अवनीश सुढ़ा (कप्तान), मनीष गौड़, तनुष गुसाईं, लक्ष्य सिंह, गौरव नेगी, नितीश जोशी, गौरव जोशी, कुशाग्र मलकानी, अखिल रावत, अमन नेगी, हरमन सिंह, सुमित पंवार, प्रशांत कुमार, सुमित जुयाल और जगमोहन नगरकोटी को शामिल किया गया था। बाद में प्रशांत कुमार, लक्ष्य सिंह पंवार और नितीश जोशी के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ट्रायल में शामिल होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य क्रिकेट संचालन समिति के समन्वयक प्रो. रत्नाकर शेट्टी के निर्देश पर तीनों क्रिकेटरों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इस पर तीनों क्रिकेटरों पर दो साल का बैन लगा दिया गया था। अमित पांडे ने बताया कि वीनू माकंड ट्रॉफी में शामिल होने के लिए उत्तराखंड की टीम दो अक्तूबर को भुवनेश्वर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें