जल संस्थान कर्मचारी संघ का धरना नौ को
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। सर्विक बुक जांच के लिए कमेटी गठित करने समेत नौ सूत्री मांगों के समर्थन में जल संस्थान कर्मचारी संघ ने नौ अक्तूबर को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। जल संस्थान कर्मचारी संघ के शाखा सचिव अमित जोशी का कहना है कि कर्मचारियों के लिए आवंटित कार्यालय अभी तक नहीं दिए जाने से कर्मियों में रोष है। इसके अलावा दक्षिण शाखा के अंतर्गत अधिष्ठान अनुभाग के कार्यों को सुचारुकरने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी तैनात नहीं किया गया है। ऐसी ही नौ मांगों के लिए जल संस्थान के प्रबंधन को 15 दिनों का समय दिया गया है। अगर इस अवधि में मांगें पूरी नहीं होती तो नौ अक्तूबर को प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।