फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : सेठी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। प्रशासन पर हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लघंन करने का आरोप लगाते हुए व्यापारी नेता सुनील सेठी ने हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर हाईकोर्ट के आदेशों का मनमाने तरीके से पालन करने के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए व्यापारियों के साथ पीड़ित लोगों को 26 सितंबर को होने वाली बैठक में शामिल होने को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

सेठी ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का सभी व्यापारी सम्मान करते हैं। लेकिन, जिला प्रशासन हाईकोर्ट के आदेश की आड़ में मनमाने तरीके से अतिक्रमण हटवा रहा है। कहा कि प्रशासन के पास कोई मानक नहीं है। कहीं सड़क के बीच से नापा जा रहा है तो कहीं डिवाइडर से सड़क नापी जा रही है। कनखल और ज्वालापुर में सड़क के बीच से नापा गया, लेकिन आर्यनगर और मध्य हरिद्वार क्षेत्र में नाले से सड़क नापना शुरू किया। व्यापारी जानना चाहते हैं कि आखिर प्रशासन किन मानकों के आधार पर अतिक्रमण हटा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक 26 सितंबर को ललतारौ पुल स्थित सेवा समिति भवन में होगी और रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी प्रशासन के मनमाने रवैये के खिलाफ हाईकोर्ट जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान जितेंद्र चौरसिया, नाथीराम सैनी, अरूण प्रकाश, तेज प्रकाश साहू, विनय श्रोत्रिय, महेंद्र अरोड़ा, अनूप मेहता, गोपाल प्रधान, पंकज माटा, सुनील तलवार, राजेश सुखीजा, प्रीत कमल, केतन सहगल, प्रेम अरोड़ा और तरूण व्यास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें