फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून स्टेशन पर श्रमदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाड़े के तहत शनिवार को एडीआरएम दून रेलवे स्टेशन पर श्रमदान करने के लिए पहुंचेंगे। इसके अलावा श्रमदान में सेवानिवृत्त रेलकर्मी भी शामिल होंगे। स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर ने बताया कि एडीआरएम शरद श्रीवास्तव और डीसीएम (मंडल वाणिज्य प्रबंधक) अजय कुमार हांडा शनिवार को दून में रहेंगे।
इस दौरान एडीआरएम खुद श्रमदान करने के साथ ही आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करेंगे। सफाई अभियान में सेवानिवृत्त रेलकर्मी और संत निरंकारी संस्था के लोग भी सहयोग करेंगे। वहीं सफाई अभियान के तहत शुक्रवार को यात्रियों से स्टेशन की स्वच्छता का फीडबैक लिया गया। इसी क्रम में उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने स्वच्छता की शपथ ली। इसके अलावा सीडीओ सुदर्शन कुमार के नेतृत्व में शताब्दी और नंदा देवी एक्सप्रेस में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कार और दोपहिया पार्किंग के टेंडर आमंत्रित
रेल प्रबंधन ने एक बार फिर कार और रेल पार्किंग ठेका आवंटित करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। कार पार्किंग के लिए न्यूनतम राशि करीब एक लाख 27 हजार और दोपहिया पार्किंग के लिए करीब एक लाख रुपये तय की गई है। कार पार्किंग के लिए 25 और दोपहिया पार्किंग टेंडर के लिए अंतिम तिथि 27 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें