फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया ईओ कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

शहर में बिना अनुमति एक टेलीकॉम कंपनी ओएफसी लाइन के लिए सड़कों पर अतिक्रमण कर रही है। कंपनी के खिलाफ पालिका द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से गुस्साए व्यापारियों ने शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। व्यापारियों ने सरकार से ईओ को निष्काषित करने की मांग की। वहीं, टेलीकॉम कंपनी के कार्यालय पर नारेबाजी के दौरान कंपनी के ठेकेदार से व्यापारियों की तीखी नोकझोंक भी हुई। हंगामे के बाद पालिका की टीम ने सड़कों पर लगे टेलीकॉम कंपनी के खंबे को कटर से काटकर हटाने का कार्य शुरू कर दिया।
बता दें कि शहर में एक टेलीकॉम कंपनी द्वारा ओएफसी लाइन भूमिगत बिछाने के बजाय सड़को पर पोल लगाकर अनाधिकृत तरीके से तारों का जाल बिछाया जा रहा है। व्यापारियों ने इसकी शिकायत नगर पालिका ईओ समेत उपजिलाधिकारी से भी की। लेकिन, प्रशासन द्वारा कोई कारर्वाई नहीं की गई। शुक्रवार को शहर के व्यापारियों ने ईओ पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए ट्रेडर्स अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। हालांकि उस वक्त ईओ कार्यालय में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजत अग्रवाल ने कहा कि कंपनी का नगर पालिका के साथ भूमिगत केबल बिछाने का अनुबंध है, लेकिन कंपनी का ठेकेदार अनाधिकृत रूप से कार्य कर सड़क पर ही केबल बिछा रहा है। इससे शहर की सुंदरता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस मौके पर सतीश ढौंडियाल, जगजीत कुकरेजा, आरपी बड़ोनी, संदीप साहनी, सतीश जुनेजा, परमजीत कोहली, संजय गुप्ता, शैलेंद्र कर्णवाल, विक्रम वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें