फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून विवि में 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

दून विश्वविद्यालय में 11 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान मेें ताल ठोक दी है। विवि में आठ सितंबर को होने वाले छात्र परिषद के चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दून विवि में आठ स्कूलों के सोसाइटी चुनाव होने के बाद बृहस्पतिवार को छात्र परिषद के चुनाव के लिए नामांकन हुए। विवि के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एचसी पुरोहित ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन, उपाध्यक्ष पद के लिए दो, सचिव पद के लिए दो, संयुक्त सचिवपद के लिए दो और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन हुए। कुल पांच पदों के लिए 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। प्रत्याशी आठ सितंबर सुबह दस बजे तक चुनाव प्रचार कर सकेंगे। सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक चुनाव होंगे, दोपहर बाद नतीजा जारी कर दिया जाएगा। पांच पदों पर प्रत्याशियों का निर्वाचन किया जाएगा। छात्र परिषद के चुनाव में सोसाइटी से चुनकर आए 28 पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इससे पहले बुधवार को विवि में सोसाइटी के चुनाव हुए थे। चुनाव में पर्यवेक्षक उमेश चंद्र राय, प्रशांत मेहता, दिनेश चंद्र पुरोहत, डॉ. प्राची पाठक, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. चंद्रिका कुमार, दुर्गेश डिमरी, नरेंद्रलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें