फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग में वरिष्ठ को दरकिनार कर कनष्ठि को सौंप दी अहम जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

वन विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर वरिष्ठ अफसरों को दरकिनार कर कनिष्ठ को दायित्व सौंपे जाने का मामला शासन तक पहुंच गया है। मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक प्रबंधन) मोनिष मल्लिक ने अपर मुख्य सचिव को प्रत्यावेदन भेजकर नियमानुसार दायित्व सौंपे जाने का अनुरोध किया है।
अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह को भेजे गए प्रत्यावेदन में मुख्य वन संरक्षक मोनिष मल्लिक ने कहा है कि प्रमुख वन संरक्षक जयराज वर्ष 1983 और उनके बाद एसके दत्त व डॉ. राकेश शाह 1984 बैच के आईएफएस हैं। इसके बाद प्रमुख वन संरक्षक रंजना काला और मुख्य वन संरक्षक मोनिष मल्लिक 1985 बैच के अधिकारी हैं। इनमें डॉ. राकेश शाह और एसके दत्त के राज्य प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण वरिष्ठता के क्रम में फिलहाल वह तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद उनसे जूनियर 1986 बैच के राजीव भरथरी को प्रमुख वन संरक्षक ग्राम वन, वन पंचायत एवं संयुक्त वन प्रबंधन, वन्यजीव एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक और अपर प्रमुख वन संरक्षक नियोजन व वित्तीय प्रबंध का दायित्व सौंप दिया गया। मल्लिक का कहना है कि दायित्वोें के बंटवारे मेें वरिष्ठता क्रम की अनदेखी की गई है। वहीं, इस संबंध में जानकारी के लिए अपर मुख्य सचिव डॉॅ. रणवीर सिंह को फोन किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। जब भी उनका पक्ष आएगा उसे प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन

--
दायित्व सौंपने को लेकर अपना प्रत्यावेदन मैंने अपर मुख्य सचिव को भेज दिया है। अब यह शासन पर निर्भर करता है कि इस संबंध में आगे क्या निर्णय लिया जाता है। -मोनिष मल्लिक, मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें