फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभवन में कल से लगेगा मेधावियों का मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राजभवन में कल से टॉपर्स का मेला लगेगा। इस साल टॉपर्स कॉन्क्लेव छह से दस अगस्त के बीच आयोजित होगा और प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों के टॉपर्स इसमें हिस्सा लेंगे। पांच दिन के इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज, टॉपर्स से रूबरू होंगे। टॉपर्स कॉन्क्लेव की शुरुआत राज्यपाल डॉ. केके पाल ने वर्ष 2015 में की थी।
राज्यपाल के सचिव रविनाथ रमन ने बताया कि सोमवार को शुभारंभ के मौके पर बतौर मुख्य वक्ता, इसरो के वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. एएस किरन कुमार और अंतिम दिन इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स के पद्म विभूषण प्रो. जेवी नार्लीकर होनहारों को संबोधित करेंगे। उद्घाटन और समापन मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे। कॉन्क्लेव में राज्य के प्रत्येक विश्वविद्यालय से दो-दो टॉपर्स छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गणमान्य शिक्षाविद्, विश्वविद्यालयों के कुलपति और कई क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। कॉन्क्लेव का मकसद टॉपर्स को सम्मानित करने और उनके शैक्षिक एवं वैचारिक उन्नयन के लिए मंच उपलब्ध कराना है। कॉन्क्लेव में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल आनंद सिंह रावत (अप्र), हेस्को के संस्थापक डॉ. अनिल जोशी, एफआरआई की निदेशक डॉ. सविता, यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल और डॉ. दुर्गेश पंत समेत अन्य लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें