फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स् थानांतरण आदेशों के खिलाफ आज से अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

स्थानांतरण आदेश के खिलाफ उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लोनिवि के पदाधिकारी सोमवार से यमुना कॉलोनी स्थित लोनिवि कार्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। बता दें, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ स्थानांतरण प्रक्रिया में सुगम-दुर्गम का सही चिह्नीकरण एवं अनुपालन न करने समेत अन्य मुद्दों के चलते आंदोलित हैं।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय महामंत्री एसएस चौहान का आरोप है कि सुगम-दुर्गम का सह्नीकरण एवं अनुपालन स्थानांतरण एक्ट के मुताबिक नहीं हो रहा है। इसके चलते बड़ी संख्या में कर्मचारी के हित प्रभावित हो रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को देहरादून और हरिद्वार में क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। इसके बाद 19 जून को अल्मोड़ा, बागेश्वरव पिथौरागढ़ में अनशन होगा। 20 को टिहरी-उत्तरकाशी, 21 को ऊधमसिंह नगर, चंपावत एवं नैनीताल, 22 को पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली में अनशन होगा। प्रांतीय अध्यक्ष आरएस मेहरा के अनुसार मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें