ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
श्री श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को आचार्य विनीत वत्सल ने श्रद्धालुओं से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेटी जननी है, जो मायका और ससुराल दोनों के मान सम्मान को बरकरार रखती है। इसलिए कन्या रत्न को जरूर जन्म देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या करना सबसे बड़ा अपराध होता है।
उन्होंने नरसिंह अवतार की कथा सुनाते हुए कहा कि प्रहलाद ने भजन करने की हठ अपने पिता हिरण्मकश्यप की विभिन्न यातनाओं को सहने पर भी नहीं छोड़ी। प्रहलाद ने भगवान को सच्चे मन से पुकारा और भगवान ने प्रसन्न होकर उसे दर्शन दिए।
इस अवसर पर भजन गायकों ने मेरी लगी श्याम संघ प्रति..., दुनिया क्या जाने...., तेरी बन जायेगी गोविंद गुण गाने से...., बंसी बजईयां.. नंद लाला कन्या भजनों पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस मौके पर वेद प्रकाश आनंद, राजेश गोलानी, अरुण कुमार गोयल, हरिओम हरजाई, नत्थू राम चांदना, लक्ष्मण दास, सतपाल तलवार, हरीश आनंद, गिरीश दुआ, ओम प्रकाश सूरी, यशपाल मग्गो, नरेंद्र , भूपेंद्र चड्डा, राज कालिया, मनोज सूरी, गोविंद मोहन, गौरव कोहली, प्रेम भाटिया, मधु साहनी, उर्मिला रावत, मिन्नी जायसवाल, विरंद्र कपूर, रीतू कालड़ा आदि लोग मौजूद रहे।