फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गायक किशन पंवार अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक एवं कलाकार किशन सिंह पंवार की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें फेफड़े और पेशाब नली में संक्रमण के चलते जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उत्तरकाशी के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक किशन सिंह पंवार ने अपना जीवन शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण-संवर्द्धन में लगा दिया। कुछ समय पूर्व बुखार के बाद वह सामान्य जांच के लिए हिमालयन अस्पताल पहुंचे, जहां संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें भर्ती किया गया। उन्होंने लंबे समय तक उत्तरकाशी में निष्प्रयोज्य लकड़ी से सुंदर आकृतियां बनाने का कार्य भी किया। उन्होंने देश के अलग-अलग मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां देकर राज्य की लोक संस्कृति को प्रचारित और प्रसारित करने का काम किया था। वर्ष 2011 में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए उन्हें शैलेश मटियानी पुरस्कार भी दिया गया। उन्हें 2012 में नई दिल्ली में गोपाल बाबू गोस्वामी लिजेंडरी अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें