फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिशन में प्रतिभागियों ने दिखायी प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देहरादून। इंडिया नेक्स्ट फि टनेस मॉडल के ऑडिशन में देहरादून के प्रतिभागियों ने रैंप वॉक किया और सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग समेत कई गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एजे व न्यूट्रिशन फि टनेस की ओर रविवार को हरिद्वार रोड पर स्थित वुड्स ग्रील लाउन्ज एंड कैफे में ऑडिशन हुआ। निर्णायक मंडल में वुड्स ग्रिल के मालिक अमनदीप सिंह, स्वास्तिक इवेंट एंड प्रोडक्शन हाउस के निर्देशक शुभम वर्मा, मिस्टर देहरा 2के18 के विजेता श्वेत तोमर, मॉडल काव्य नेगी बतौर जज उपस्थित रहे। इस मौके पर एजेफोटो के मैनेजिंग डायरेक्टर आशुतोष मिश्रा व जीतू सकलानी ने बताया कि 10 जून को इंडिया नेक्स्ट फि टनेस मॉडल कांटेस्ट शो का ग्रैंड फि नाले होगा। जिसमें मशहूर एक्टर व फि टनेस आइकॉन सहिल खान फि नाले बतौर जज मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी व गढ़वाल के युवाओं को प्रतिभा दिखाने के लिए मंच और अवसर प्रदान करना है। इस मौके पर शिवम बिड़ला, शुभम वर्मा व अनुभव मनवाल, आशीष चौहान, दीक्षा गौतम, मोनिका नेगी, साक्षी छमलवान, काव्य नेगी, सृष्टि थापा भी उपस्थित रहे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें