फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेंद्र कुमार अध्यक्ष, केपी सिंह बने मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की क्षेत्रीय कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को आईएसबीटी स्थित यूनियन के कार्यालय में हुआ। चुनाव में हरेंद्र कुमार को निर्विरोध क्षेत्रीय अध्यक्ष, केपी सिंह को मंत्री चुना गया। जबकि राज सिंह राठी को कार्यवाहक अध्यक्ष, सूरज प्रकाश और परमजीत सिंह को उपाध्यक्ष, केशव प्रसाद और सचिन कुमार को संयुक्त मंत्री, कृष्णपाल सिंह को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण सिंह व संगठन के कुमायूं क्षेत्र के मंत्री राम अवध यादव की देखरेख में हुए चुनाव में 10 सदस्यीय क्षेत्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें नीरज चौधरी, विनय जोशी, संदीप कुमार, सत्येंद्र तिवारी, मोहित कुमार, कपिल कुमार, वीर सिंह, उमेश कुमार, राजीव कुमार, जय कुमार को नामित किया गया है। जबकि सतीश तिवाड़ी को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया। यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र कुमार और मंत्री केपी सिंह ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को उचित फोरम पर उठाकर उनका निराकरण कराया जाएगा। कर्मचारियों के हितों की अनदेखी पर उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। अध्यक्षता देवेंद्र मान ने की। चुनाव में हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार, ऋषिकेश, ग्रामीण, बी, पर्वतीय डिपो के शाखा अध्यक्ष, मंत्रियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान लक्ष्मी दत्त पालीवाल, पाल सिंह, संदीप चौधरी, परमिंदर चौधरी, विपिन कुमार, रमेश चंद शर्मा, जितेंद्र कुमार, जगत सिंह, चंद्रमोहन, हरेंद्र कुमार, महिपाल सिंह, किशन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें